वाराणसी
29 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा के दौरान नगर निगम द्वारा आनन-फानन में जल निकासी की व्यवस्था की गई थी। लेकिन सभा समाप्त होने के बाद से करीब एक माह बीतने के बावजूद संत रविदास मुख्य मार्ग पर सीवर का पानी भरा हुआ है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। जल निकासी के लिए जनरेटर मौके पर खड़ा रहता है, लेकिन वह नियमित रूप से चलता नहीं है। सड़क पर जलभराव के कारण बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।
समस्या से नाराज होकर सपा नेता अमन यादव के नेतृत्व में सीवर के पानी में नहाकर अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।
इस दौरान लाल बहादुर यादव, गोलू, रवि यादव समेत बड़ी संख्या में नौजवान साथी उपस्थित रहे।
सपा नेता अमन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के समय कुछ घंटों के लिए व्यवस्था ठीक कर देना पर्याप्त नहीं है। जनता को पूरे साल साफ सड़क और जल निकासी की सुविधा चाहिए। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
अमन यादव 9044787876
रिपोर्ट : जगदीश शुक्ला










Users Today : 15
Users This Year : 24704
Total Users : 37297
Views Today : 77
Total views : 73408