लेहरा शाख पहाड़ पुर सफाई के साथ रेगुलेटर डबल गेट का बनाने की उठाई गई मांग

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली

लगातार दो वर्षों से अत्यधिक बरसात और बाढ़ के कारण किसानों को धान की फसल पर खतरा मंडरा रहा है। शहाबगंज ब्लॉक अंतर्गत गांवों में बाढ़ और जलभराव है। किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने राइट कैनाल के लेहरा शाख पर पहाड़ पुर में भारी घास फूस, पेड़-पौधों और अतिक्रमण के कारण नहर का पानी आगे निकलने में रुकावट पर विरोध दर्ज़ किया। गर्मी के दिनों में सिंचाई विभाग ने आधी अधूरी सफाई कराया।

लेहरा शाख में पहाड़ पुर में सिंचाई विभाग द्वारा बनाई गई सकरी फाल टूटने के बाद रेगुलेटर बनाया गया जो आज की बदली परिस्थितियों में पानी के भरपूर बहाव को बाधित कर रहा है। किसान विकास मंच के कार्यकर्ता अरुण सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग नहर की सफाई भी नहीं करा रहा है और बाढ़ की समस्या का जायजा नहीं ले रहा है। नहर चौड़ी है छः फुट चौड़ा है जो कि बाढ़ निकासी में भारी बाधा है इसे डबल गेट का बनाया जाए तभी बाढ़ से मुक्ति मिलेगी।

राजन पांडेय ने बताया कि पिछले वर्ष बाढ़ के कारण उपज आधी और तिहाई हुई, अगर ऐसे ही पानी की निकासी में अवरोध रहेगा तो इस वर्ष पैदावार शून्य हो जायेगी। संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने फोटो वीडियो क्लिप के माध्यम से सिंचाई विभाग के सभी आला अफसरों को बाढ़ की इस समस्या से अवगत कराया।

लेहरा शाख और मसोई माइनर का पानी अरारी बेलासपुर,डुमरी,अमांव,भूसी, इटहिया हड़ौरा, मसोईं इत्यादि दर्जनों गांवों का बाढ़ का पानी यहां से निकलता है। सिंचाई विभाग गंभीरता पूर्वक इसका निस्तारण करे अन्यथा किसान विवश होकर सिंचाई विभाग के खिलाफ अनशन प्रदर्शन करेंगे।

इस कार्यक्रम में अंबरीष कुमार पांडेय, अरुण सिंह,राम अवध सिंह, अरुण सिंह,बिनायक सिंह, जयराज सिंह, रजनीकांत सिंह, शैलेश सिंह,राजन पांडेय, जयप्रकाश सिंह, इत्यादि लोग सम्मिलित थे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई