लतीफशाह बांध पर पुलिस की सख्ती, नहाने वालों पर रहेगी नजर

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

इलिया चकिया,

कोतवाली क्षेत्र के लतीफशाह बांध पर बढ़ते पानी और पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए शुक्रवार को पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती दिखाई। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बांध का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और पर्यटकों पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया।

इंस्पेक्टर ने बांध पर पहुंचने वाले पर्यटकों को साफ हिदायत दी कि वे पानी के पास जाने अथवा बांध में उतरने से बचें। बांध का नजारा दूर से ही देखें, पानी में उतरकर जान जोखिम में न डालें। उन्होंने कहा कि मौज-मस्ती के चक्कर में सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसके बाद इंस्पेक्टर ने यूपी-बिहार सीमा क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। सीमा पर आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि सीमा क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

पुलिस की सख्ती के बाद लतीफशाह बांध पर घूमने आने वाले पर्यटकों में भी सतर्कता देखने को मिली। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि पर्यटन के नाम पर जान जोखिम में डालने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी।

 

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई