फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में 30 सितंबर को हुई करीब ₹2 करोड़ की सनसनीखेज लूट में बड़ा खुलासा – दो पुलिसकर्मी भी निकले शामिल
आज गिरफ्तार हुआ मुख्य आरक्षी मनोज (तैनाती: पुलिस लाइन, कमिश्नरेट आगरा) – कब्जे से ₹5 लाख बरामद,
कल पकड़ा गया था मुख्य आरक्षी अंकुर प्रताप सिंह (GRP आगरा) – उसके पास से भी ₹5 लाख बरामद,
पुलिस विवेचना में हुआ बड़ा खुलासा –
–दोनों पुलिसकर्मी पहले से जानते थे लूट की साजिश, घटना के दिन पहुंचे दिल्ली, अपराधियों से लूट की रकम ली और जांच संबंधी जानकारी लीक करने का वादा किया,
अब तक कुल 8 अभियुक्त गिरफ्तार,
₹1 करोड़ से अधिक कैश बरामद,
लूट के पैसों से खरीदे गए आई फोन व बाइक की रसीद भी जब्त,







