बारावफात पर्व के दृष्टिगत * पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार * द्वारा थाना लोहता क्षेत्र में आयोजित बारावफात जुलूस के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान *अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन एवं सहायक पुलिस आयुक्तगण * के साथ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जुलूस मार्ग पर पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान जुलूस मार्ग, संवेदनशील स्थलों एवं प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन का जायजा लिया गया। पुलिस उपायुक्त द्वारा अधिकारियों को सतर्क रहकर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने, जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु पूर्ण तैयारी रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों को असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग करने तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक सूचनाओं पर निगरानी रखते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
बारावफात पर्व के दौरान थाना लोहता क्षेत्र में पुलिस द्वारा जुलूस मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों में निरंतर गश्त एवं निगरानी रखी जा रही है। *मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।











Users Today : 22
Users This Year : 24711
Total Users : 37304
Views Today : 92
Total views : 73423