वाराणसी
बनारस रेल इंजन कारखाना में दिनांक 26 अगस्त, 2026 को प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी की अध्यक्षता में कार्मिक विभाग एवं कर्मचारी परिषद के मध्य एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान कर्मचारी परिषद के प्रतिनिधियों द्वारा कर्मचारियों के हितों एवं उनसे संबंधित विभिन्न विषयों, समस्याओं तथा सुझावों को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया गया।
इस दौरान कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन एवं सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया। कार्मिक विभाग द्वारा परिषद के प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विषयों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए आवश्यक बिंदुओं पर संबंधित शंकाओं का समाधान किया गया तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रशासन एवं कर्मचारियों के मध्य बेहतर संवाद, समन्वय एवं पारस्परिक सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करना तथा कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों का सकारात्मक एवं समाधानपरक दृष्टिकोण अपनाते हुए निराकरण सुनिश्चित करना था। बैठक के दौरान कर्मचारियों की सुविधाओं, कल्याण एवं अन्य सेवा संबंधी विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी, मुख्यालय, समीर पॉल, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी, मुख्यालय, राजकुमार गुप्ता, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी, कर्मशाला, श्री एम. ए. अंसारी, सहायक कार्मिक अधिकारी, कर्मशाला, पीयूष मिंज, कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार यादव तथा परिषद सदस्य अमित कुमार, संतोष कुमार यादव, नवीन कुमार सिन्हा एवं सुशील कुमार सिंह सहित कार्मिक विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने कर्मचारियों के हितों से जुड़े विषयों के समाधान हेतु आपसी संवाद, समन्वय एवं सहयोग को निरंतर बनाए रखने पर बल दिया।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला







