एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स कराटे लीग में डेकाथलॉन स्पोर्ट्स एंड मार्शल आर्ट स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन — 12 पदक जीते

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

फर्स्ट एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स एकेडमी के तत्वावधान में फर्स्ट XMA लीग कराटे चैंपियनशिप का आयोजन बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के इंडोर स्टेडियम, डॉ. विभूति नारायण इंडोर स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से 500 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में रामनगर क्षेत्र स्थित डेकाथलॉन स्पोर्ट्स एंड मार्शल आर्ट स्कूल के खिलाड़ियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक अपने नाम किए। इनमें 4 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल रहे।

प्रतियोगिता में पदक जीतकर डेकाथलॉन स्पोर्ट्स एंड मार्शल आर्ट स्कूल का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों में रुद्रांश सिंह, कुमार अस्तित्व, अन्वी सिंह, आयुष्मान कुमार, ध्रुविका सिंह,ऐरी सिंह, हर्ष सिंह, दिव्यांश गुप्ता, श्रेयांस कुमार, ईशानी कुशवाहा, शौर्य यादव, अभिमान्शी सोनकर सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे।

अकादमी के प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास का परिणाम है। खिलाड़ियों ने पूरे प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए अपने प्रदर्शन से क्षेत्र और अकादमी को गौरवान्वित किया।

इस शानदार सफलता के पीछे टीम के प्रशिक्षकों की मेहनत और मार्गदर्शन का विशेष योगदान रहा।

टीम के कोच सौरभ केशरी एवं स्वाती जयसवाल ने खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण देने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी मजबूत बनाया। दोनों प्रशिक्षकों के निरंतर प्रयासों और समर्पण का ही परिणाम रहा कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

वहीं टीम मैनेजर के रूप में रंजीत कुमार ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रबंधन, मार्गदर्शन और टीम समन्वय में उनका योगदान सराहनीय रहा।

इसके साथ-साथ संस्थान के अन्य सहयोगियों, अभिभावकों और शुभचिंतकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

संस्थान के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरे रामनगर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डेकाथलान स्पोर्ट्स एंड मार्शल आर्ट्स स्कूल लगातार खेल और मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है तथा बच्चों को आत्मरक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास की दिशा में प्रेरित कर रहा है। संस्थान की यह सफलता आने वाले खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

डेकाथलॉन स्पोर्ट्स एंड मार्शल आर्ट स्कूल की ओर से सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

“मेहनत जारी रहेगी, पदकों का सफर जारी रहेगा।” 

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।