जयप्रकाश सेठ तीसरी बार बने अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के जिलाध्यक्ष, महेंद्र मिश्रा को सोनभद्र की कमान

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर 

अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक शनिवार को संगठन के जिला कैंप कार्यालय विनायक सदन, न्यू कॉलोनी महुवरिया में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से जयप्रकाश सेठ को तीसरी बार मीरजापुर का जिला अध्यक्ष चुना गया। वहीं सोनभद्र का नया जिला अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा को चुना गया।

बैठक में मीरजापुर, सोनभद्र, भदोही और वाराणसी के जिलाध्यक्षों ने अपनी नई जिला, ब्लॉक और नगर कमेटी की घोषणा की और संगठन की आगामी रूपरेखा तय की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन 26 अगस्त को बारावफात के पावन पर्व पर पक्की सराय में सेवा कार्यक्रम आयोजित करेगा तथा 1 सितंबर को जिला मंडलीय चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन करेगा।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण भारत में मानवाधिकार के क्षेत्र में काम करने वाला सबसे बड़ा संगठन है। हम भारत के संविधान को ही अपना पवित्र ग्रंथ मानते हैं और प्रत्येक नागरिक के मानवाधिकार की रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है।

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जयप्रकाश सेठ ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने तीसरी बार जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। संगठन सेवा और संघर्ष के बल पर समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए कृत संकल्पित है। मंडलीय चिकित्सालय में गरीब मरीजों के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल खालिद खान, वाराणसी जिलाध्यक्ष विजय कुमार यादव, भदोही जिलाध्यक्ष नंदलाल पांडे, मंडल अध्यक्ष सिकंदर अली, प्रदेश सचिव मोहम्मद आरिफ सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट: भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।