मीरजापुर
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के तहत थाना पड़री पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस ने आबकारी अधिनियम के कुल 37 मुकदमों से संबंधित 10,234.8 लीटर अवैध अंग्रेजी, देशी और कच्ची शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण किया। विनष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत 33 लाख 26 हजार 50 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार इसमें वर्ष 2023 का 01 अभियोग, वर्ष 2025 के 03 अभियोग और वर्ष 2026 के 33 अभियोग शामिल हैं। माननीय न्यायालय से विनष्टीकरण का आदेश मिलने के बाद दिनांक 23.08.2026 को थाना पड़री परिसर में यह कार्रवाई की गई।

इस दौरान नायब तहसीलदार अरविन्द कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सदर जटाशंकर मिश्र, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम सदर तहसील राजेश कुमार व थानाध्यक्ष पड़री प्रदीप कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। गठित टीम की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए शराब को नष्ट कराया गया।










Users Today : 7
Users This Year : 24686
Total Users : 37279
Views Today : 11
Total views : 73319