भदोही
कालीन निर्यात संवर्धन परिषद द्वारा आयोजित 50वें इंडिया कार्पेट एक्सपो (गोल्डन जुबली एक्सपो) का आयोजन 4 से 7 अक्टूबर तक कार्पेट एक्सपो मार्ट, भदोही में किया जाएगा।
एक्सपो के लिए स्टॉल एवं प्रदर्शनी स्थल की बुकिंग शुरू होते ही कालीन निर्यातकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बुकिंग के पहले ही दिन निर्यातकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए लगभग 4200 वर्गमीटर प्रदर्शनी क्षेत्र बुक कर लिया है।*
एक्सपो के लिए बुकिंग शुरू होने के पहले ही दिन *ग्राउंड फ्लोर स्थित हॉल एवं शॉप एरिया पूरी तरह बुक हो चुका है। वहीं, ऊपरी हॉल में अभी कुछ स्थान शेष है। इसके अतिरिक्त *प्रथम तल एवं द्वितीय तल के शॉप एरिया में भी प्रदर्शनी स्थल उपलब्ध है*, जिसके लिए निर्यातकों द्वारा लगातार बुकिंग कराई जा रही है।
50वें *गोल्डन जुबली इंडिया कार्पेट एक्सपो* को लेकर अंतरराष्ट्रीय खरीदारों में भी विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक *42 देशों के 144 विदेशी खरीदारों* ने एक्सपो में भाग लेने के लिए अपना पंजीकरण करा लिया है।
कालीन निर्यात संवर्धन परिषद को विश्वास है कि इंडिया कार्पेट एक्सपो का यह *50वां स्वर्ण जयंती संस्करण* भारतीय हस्तनिर्मित कालीन उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।
इस एक्सपो के माध्यम से भारतीय कालीन निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के साथ सीधे व्यापारिक संपर्क स्थापित करने, नए बाजारों तक पहुंच बनाने तथा कालीन निर्यात को और अधिक बढ़ावा देने का सशक्त मंच प्राप्त होगा।
परिषद ने सभी इच्छुक कालीन निर्यातकों से अपील की है कि उपलब्ध प्रदर्शनी क्षेत्र सीमित होने के कारण वे शीघ्र अपनी बुकिंग सुनिश्चित करें, ताकि इस ऐतिहासिक *50वें गोल्डन जुबली इंडिया कार्पेट एक्सपो* में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।







