लखनऊ में इंडेन एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। सरोजनी नगर के अमौसी स्थित ‘इंडियन ऑयल एलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट’ के बाहर गुरुवार सुबह 6 बजे से ट्रांसपोर्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ट्रांसपोर्टरों का आरोप है कि इंडियन ऑयल कंपनी टेंडर में किए गए अपने वादों से मुकर गई है, जिससे उन्हें भारी वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है।
ट्रांसपोर्टरों की मांगें:
कमाई में भारी गिरावट: ट्रांसपोर्टरों के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया के दौरान ढाई लाख रुपये प्रति माह के काम का वादा किया गया था, लेकिन वर्तमान में उन्हें एक लाख रुपये का काम भी नहीं मिल पा रहा है।
गाड़ियों के लोन की किस्तें छूटीं: काम कम होने के कारण गाड़ियों की किस्तें समय पर नहीं चुकता हो पा रही हैं, जिससे बैंकों से नोटिस आने लगे हैं।
लोडिंग में देरी: पहले जहां रोजाना लोड मिलता था, अब तीसरे या चौथे दिन जाकर एक गाड़ी को लोड मिल पाता है। इसके अलावा, सिलेंडरों से भरी गाड़ियों को एजेंसियों पर दो-दो दिनों तक खाली नहीं कराया जाता, जिससे खड़ा रहना पड़ता है।
सप्लाई का दायरा घटा: प्लांट अधिकारियों ने बाहरी जिलों में सप्लाई भेजना बंद कर दिया है और इसे सिर्फ लखनऊ शहर तक सीमित कर दिया है, जिससे काम और घट गया है।











Users Today : 9
Users This Year : 24727
Total Users : 37320
Views Today : 20
Total views : 73458