चन्दौली
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने धौरहरा स्थित विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था और छात्रावास की सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने कक्षाओं में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से पाठ्यक्रम से जुड़े सवाल पूछे और उनके शैक्षणिक स्तर को परखा।

निरीक्षण के दौरान बच्चों ने अधिकारियों से संवाद करते हुए डॉक्टर, IAS, IPS और सेना में भर्ती होकर देशसेवा करने की इच्छा जताई। डीएम ने छात्रावास में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और रसोईघर की व्यवस्था देखी। उन्होंने मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बीएसए सचिन कुमार को विद्यालयों की नियमित औचक मॉनिटरिंग करने और कमियों में सुधार की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

एसपी आकाश पटेल ने बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए विद्यालय परिसर में बिना अनुमति बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित करने को कहा। छात्राओं को 112 और 1090 हेल्पलाइन के प्रति भी जागरूक किया गया।










Users Today : 2
Users This Year : 24681
Total Users : 37274
Views Today : 3
Total views : 73311