इंडियन ऑयल (IOC) ने अल्जीरिया की सरकारी कंपनी सोनाट्रैक के साथ साल 2027 के लिए LPG यानी रसोई गैस आयात करने की डील साइन की है।
भारत ने यह कदम खाड़ी देशों पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए उठाया है। इस साल अमेरिका-ईरान के बीच हुई जंग के कारण ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ पर गैस सप्लाई रुक गई थी।
इससे भारत में ईंधन की कमी हो गई थी और सरकार को सिलेंडरों की सीमित सप्लाई करनी पड़ी थी। भविष्य में ऐसी नौबत दोबारा न आए और घरों में गैस की सप्लाई बिना रुके चलती रहे, इसीलिए भारत अब अल्जीरिया से सीधे गैस मंगाएगा।
इस डील के तहत, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन को हर महीने अल्जीरिया से 45,000 टन से लेकर 55,000 टन तक LPG भारत पहुंचेगी। इस कार्गो सप्लाई में प्रोपेन और ब्यूटेन दोनों गैसों का मिश्रण शामिल होगा।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437