मीरजापुर
थाना विन्ध्याचल पुलिस ने नाबालिग के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म के अभियोग से संबंधित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार दिनांक 14.08.2026 को थाना विन्ध्याचल पर एक व्यक्ति ने तहरीर दी थी कि नामजद अभियुक्त ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी व धमकी दी है। तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0 231/2026 धारा 75, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना विन्ध्याचल को गिरफ्तारी के निर्देश दिये थे।
इसी क्रम में दिनांक 20.08.2026 को उप निरीक्षक सुरेश चन्द्र द्विवेदी चौकी प्रभारी गैपुरा मय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राम बाबू बिन्द पुत्र मुरली बिन्द निवासी कलना गहरवार, थाना विन्ध्याचल को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त पर धारा 65(1), 351(3) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय/जेल भेज दिया।











Users Today : 10
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today : 21
Total views : 73459