सकलडीहा,
कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद मोटर साइकिल गाजीपुर जनपद से चोरी हुई थी। मंगलवार की रात में तहसील चौराहे पर पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल मिली पूछताछ और जांच में बरामद बाइक के चोरी के मुकदमे से संबंधित होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी की पहचान अभिषेक मौर्या निवासी खोनपुर थाना बलुआ का बताया गया।
25 अगस्त 2025 को रामसुरत यादव निवासी मलेठी थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर अपनी बाइक लेकर सदर अस्पताल गाजीपुर इलाज के लिए गए थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी, जिसके संबंध में थाना कोतवाली गाजीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में सकलडीहा पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद,कौशलेश मिश्रा, सतीश यादव, दिलीप कुमार और पुनीत कुमार शामिल थे।







