दिनांक 18.08.2026 को थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 158/2026, धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त लक्की विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अभियोग से संबंधित नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। अपहृता के बयान के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 87/65(1) बीएनएस एवं धारा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 17.08.2026 को वादिनी द्वारा थाना सिंधोरा पर तहरीर दी गई कि उसकी नाबालिग पोती, जो सिंधोरा स्थित अपने विद्यालय गई थी, वापस घर नहीं आई। तहरीर के आधार पर थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर नाबालिग बालिका की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित कर आवश्यक प्रयास प्रारम्भ किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
लक्की विश्वकर्मा पुत्र बब्लू विश्वकर्मा, निवासी ग्राम दुर्गानगर, थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 18 वर्ष।
बरामदगी का विवरण
नाबालिग अपहृता/पीड़िता सकुशल बरामद।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 पंकज कुमार पाण्डेय, थाना प्रभारी सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
उ0नि0 रोशन सिंह, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
म0उ0नि0 दीप्ति शर्मा, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
का0 संजय राज, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।







