चन्दौली सकलडीहा
उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष सकलडीहा भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 18.08.2026 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान लाइसेन्सी देशी शराब की दुकान के पास ग्राम इटवा से एक
अभियुक्त को एक झोले में कुल 45 पाउच अवैध देशी शराब ब्लू लाइम प्रत्येक पाउच में 200 मिली कुल मात्रा 09 लीटर के साथ समय 08.30 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-167/2026 धारा 60 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।







