वाराणसी, 15 अगस्त
समाजसेवा, सामाजिक सरोकारों एवं संगठन के प्रति निरंतर सक्रियता को देखते हुए डॉ. महेश गिरि को अखिल भारतीय गोस्वामी संघ “भारत” का प्रदेश युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मार्कण्डेय महादेव मंदिर में आयोजित पूजा-अर्चना कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
डॉ. महेश गिरि इससे पूर्व संघ के भदोही जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने संगठन को मजबूत करने, समाज को एकजुट करने तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई।
उनकी कर्मठता और युवाओं के बीच सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन्हें प्रदेश स्तर पर युवाओं के नेतृत्व की जिम्मेदारी दी है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिस गौरव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष डॉ. भोलानाथ गिरि, राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप गिरि, संगठन मंत्री उदय नारायण गिरि एवं राजेश गिरि सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नवदायित्व मिलने पर डॉ. महेश गिरि ने नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ समाज और संगठन की सेवा का संकल्प है।
उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा समाज में एकता और जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही।
डॉ. महेश गिरि के मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।











Users Today : 10
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today : 21
Total views : 73459