उत्तर प्रदेश
पुलिस के पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों के कल्याणार्थ कार्यरत पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन “वामा सारथी” के तत्वावधान में अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में पुलिस लाइन मीरजापुर में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में पुलिस परिवार की महिलाओं एवं अन्य प्रतिभागियों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मकता, कला-कौशल एवं सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया।
प्रतिभागियों ने मेहंदी कला, लोकगीत, भजन एवं लोक नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान हरियाली तीज पर्व की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक महत्ता को उत्साहपूर्वक मनाया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को वामा कौशल विकास अधिकारी/क्षेत्राधिकारी चुनार-गायत्री यादव द्वारा पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा एवं कौशल को निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। वामा सारथी के माध्यम से पुलिस परिवारों के लिए इस प्रकार की रचनात्मक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है, जिससे पुलिस परिवार के सदस्यों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना एवं सामाजिक सहभागिता की भावना का विकास हो सके।










Users Today : 2
Users This Year : 24681
Total Users : 37274
Views Today : 3
Total views : 73311