उत्तर प्रदेश।
महाशिवरात्रि के पावन महापर्व के अवसर पर सिद्ध पीठ श्री शनि धाम एवं श्री खाटू श्याम मंदिर, अग्रवाल मंडी टटीरी, बागपत में पहली बार 5 फुट के बर्फ के बने विशाल शिवलिंग का निर्माण किया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा।
महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य पुजारी पंड़ित अनिल शास्त्री ने भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन कर श्रद्धालुओं की सुख-समृद्धि एवं उनके परिवार की खुशहाली की कामना की। महाशिवरात्रि के पावन महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने घरों से मिट्टी के पांच दीपक लाकर प्रज्वलित कर मंदिर परिसर को रोशन कर दिया।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना की और पुण्य के सहभागी बने। मुख्य पूजन शाम 6 बजे से शुरू हुआ, जिसके बाद बाबा बर्फानी की भस्म आरती की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए और आरती में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
भस्म आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंदिर के अध्यक्ष प्रवीण गोयल, सचिव अंकुर पंडित, उपाध्यक्ष विनोद गोयल, कोषाध्यक्ष नितिन मानव, सुनील कुमार गोयल, शुभम गोयल, अभिषेक गोयल, हर्षित जैन, विशाल गोयल, अतुल गोयल,
सारिका गोयल, महामहिम राष्ट्रपति व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, मितलेश राजपूत, एड़वोकेट सचिन गुप्ता, सुभाष गोयल सहित सैंकड़ो की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437