दिनांकः 25.07.2026 को पवन कुमार गंगवार जिलाधिकारी मीरजापुर व अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा आगामीय श्रावण मास में निकलने वाली कावड़ यात्रा को सकुशल एवं निर्वाध रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना विन्ध्याचल स्थित गंगा नदी के घाटों का निरीक्षण कर समस्त तैयारी पूर्ण कर उचित व्यवस्थापन करने हेतु
तथा सूरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबन्द करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में कावड़ियों द्वारा निकलने वाली कावड़ यात्रा हेतु निर्धारित मार्गो थाना चिल्ह चौराहा व नरऊ बार्डर पर यातायात व्यवस्था को सूचारू रूप से संचालित करने व कावड़ियों की सूरक्षा के व्यवस्थापन हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।











Users Today : 3
Users This Year : 24731
Total Users : 37324
Views Today : 6
Total views : 73465