चंदौली सकलडीहा
पूर्व निर्धारित कार्य योजना के क्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार सकलडीहा में बाल संसद के गठन को लेकर प्रधानमंत्री पद के लिए अभय ,सिट्टू यादव ,सोनी यादव, उपप्रधानमंत्री पद के लिय जासमीन परवीन ,सुहानी और विनोद यादव शिक्षा मंत्री के लिए खुश्बू राय खुशी राय, पियूष ने अपना नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी के रूप नियुक्त शिक्षक धर्मराज प्रसाद और सतीश कुमार को सौंपा।
कल 11 बजे विद्यालय में बाल संसद का चुनाव मतदान के माध्यम से संपन्न किया जाएगा। प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर ने बताया कि बाल संसद विद्यार्थियों में नेतृत्व, जिम्मेदारी, अनुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए गठित किया जाता है। यह छात्र-समिति है,इसके माध्यम से बच्चे विद्यालय के विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
नई बाजार में बाल संसद का चुनाव लोकतांत्रिक और पारदर्शी ढंग से संपन्न किया जाएगा। इस चुनाव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बचपन से ही देश की लोकतांत्रिक प्रणाली, मतदान प्रक्रिया और नेतृत्व के गुणों से व्यावहारिक रूप से परिचित कराना है।चुनाव की प्रक्रिया वास्तविक निर्वाचन प्रणाली की तर्ज पर पूरी की गई।
सबसे पहले विभिन्न पदों (मंत्रालयों) के लिए इच्छुक छात्र-छात्राओं ने अपने नामांकन दाखिल किए। इसके बाद उम्मीदवारों ने विद्यालय के विकास, अनुशासन और साफ-सफाई को लेकर अपने-अपने घोषणा पत्र प्रस्तुत किए और सहपाठियों से वोट मांगे।चुनाव संपन्न होने के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षक गणों की उपस्थिति में सभी नवनिर्वाचित बाल पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
सभी मंत्रियों को विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई जाएगी।











Users Today : 22
Users This Year : 24711
Total Users : 37304
Views Today : 92
Total views : 73423