वाराणसी
श्रावण माह में बाबा विश्वनाथ के दरबार में लाखों श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ रही है। इसी आस्था को सुरक्षित रखने के लिए एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने अपनी कर्मठता और नेतृत्व से सबका दिल जीत लिया है।
बुधवार को एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने थाना प्रभारी संतोष सिंह और दशाश्वमेध चौकी इंचार्ज अनुज मणि त्रिपाठी के साथ अपनी पुलिस टीम के साथ दशाश्वमेध, पांडे हवेली और मदनपुरा क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने बैरिकेटिंग की पुख्ता व्यवस्था, भीड़-भाड़ वाले स्थानों और मंदिरों के आसपास सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया।

एसीपी ने शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल बनाए रखने के लिए जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दुकानदारों और आमजन से संवाद कर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की फीडबैक ली। साथ ही यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन तैयारियों का भी जायजा लिया।
स्थानीय लोगों ने एसीपी की सक्रियता और संवेदनशीलता की जमकर तारीफ की। लोगों का कहना है कि अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस की सतर्कता से श्रद्धालुओं में सुरक्षा का भरोसा और बढ़ गया है।
एसीपी ने कहा कि श्रावण मेला के दौरान बाबा के दरबार आने वाले हर श्रद्धालु की सुविधा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस 24 घंटे अलर्ट मोड में तैनात रहेगी।











Users Today : 45
Users This Year : 24819
Total Users : 37412
Views Today : 82
Total views : 73611