चुनार, मीरजापुर
शासन के निर्देश पर विकास खंड लालगंज में डॉ रत्नेश तिवारी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी लालगंज के नेतृत्व में FMD-CP के आठवें चरण के शुभारंभ के अवसर पर ग्राम सभा बामी के अस्थाई गौआश्रय स्थल पर बड़ा अभियान चलाया गया। पहले ही दिन गौआश्रय में मौजूद समस्त 375 गोवंशों में शत-प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण कर लिया गया।

इस अवसर पर पशुधन प्रसार अधिकारी दिग्विजय यादव, कमाल अहमद सहित विकास खंड के समस्त पशु मित्र उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि कल से 45 दिनों तक चरणबद्ध तरीके से क्षेत्र में खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव हेतु सघन टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।












Users Today : 48
Users This Year : 24822
Total Users : 37415
Views Today : 86
Total views : 73615