बांदा
जनपद में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी ने 6 उपजिलाधिकारियों की नई तैनाती कर दी है। जनहित और कार्यहित को ध्यान में रखते हुए नवनियुक्त डिप्टी कलेक्टरों और पूर्व से तैनात उपजिलाधिकारियों के स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किए गए हैं।
किसे कहां मिली तैनाती
जारी आदेश के अनुसार –
नवीन प्रसाद, डिप्टी कलेक्टर – उपजिलाधिकारी, सदर बांदा
भूपेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर – उपजिलाधिकारी, पैलानी
शैलेंद्र कुमार मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर – उपजिलाधिकारी, अतर्रा
प्रीति तिवारी, डिप्टी कलेक्टर – डिप्टी कलेक्टर, राजस्व बांदा
पूनम गौतम, डिप्टी कलेक्टर – उपजिलाधिकारी न्यायिक, सदर बांदा
अंकित वर्मा, उपजिलाधिकारी पैलानी – उपजिलाधिकारी न्यायिक, बबेरू
त्काल कार्यभार ग्रहण के निर्देश
जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी नई तैनाती वाले पद का कार्यभार आज ही ग्रहण करें और अनुपालन आख्या कार्यालय को प्रेषित करें।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल राजस्व कार्यों में तेजी लाने और न्यायिक मामलों के निस्तारण के लिए किया गया है।











Users Today : 45
Users This Year : 24819
Total Users : 37412
Views Today : 82
Total views : 73611