भदोही
कहावत है कि यदि पढ़ने की लगन हो तो व्यक्ति के लिए उम्र का कोई मोहताज नहीं होता। इसे सच कर दिखाया है आई बी सिंह प्रेसिडेंट ओबीटी ने। उन्होंने 62 वर्ष की उम्र में मास्टर आफ ला (एल एल एम .)की परीक्षा करीब 80% अंकों से उत्तीर्ण कर ली।
श्री सिंह ओबीटी प्रा0 लि0 कम्पनी गोपपुर गोपीगंज के प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। कंपनी की बड़ी जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ अपने व्यस्ततम कार्यक्रम के बावजूद उन्होंने मेहनत और लगन से एल एल एम की पढ़ाई पूरी की।
उन्होंने बताया कि एल एल एम करना उनके जीवन का लक्ष्य था जो अब पूरा हुआ है। इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने कंपनी के प्रबंधन और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि कंपनी के प्रबंधन एवं परिवार द्वारा दिए गए सहयोग के लिए वे दिल से धन्यवाद देते हैं।
62 की उम्र में शिक्षा के प्रति उनका यह समर्पण युवाओं और कामकाजी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना है।
रिपोर्ट – जलील अहमद







