बिजली की करंट की चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

राजातालाब

स्थानीय थाना क्षेत्र के मातलदेई पुलिस चौकी अंतर्गत राजापुर गांव में शिव शंकर मौर्य के मुर्गी फार्म पर सोमवार को गोविंदपुर निवासी प्रेम कुमार वर्मा नामक लगभग 40 वर्षीय मजदूर की बिजली की करंट के चपेट में आने से मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजापुर गांव में शिव शंकर मौर्य के मुर्गी फार्म पर रोज की भांति मजदूर प्रेम कुमार वर्मा ने बीती रात में खाना खाकर सोने चला गया था।

सोमवार को सुबह जब शिव शंकर मौर्य अपने मुर्गी फार्म पर गए तो देखा कि मजदूर प्रेम वर्मा अचेतावस्था में पड़े हुए थे। मुर्गी फार्म मालिक शिव शंकर मौर्य ने प्रेम कुमार वर्मा के परिजनों को सूचना देते हुए इलाज के लिए आनन फानन में कबीर चौरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पाते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया और पत्नी संगीता सहित परिवार वालों का रो रो का बुरा हाल हो गया।मृतक चार भाइयों में सबसे बड़े थे जिनको एक लड़का व लड़की है। पुलिस ने मृतक की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।