वाराणसी
वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन में दूर-दराज़ ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं स्वयं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर पीड़ित की शिकायत का समयबद्ध और संतोषजनक समाधान होना चाहिए, ताकि लोगों को बार-बार तहसील और कलेक्ट्रेट के चक्कर न लगाने पड़ें।
जनता दर्शन के दौरान डीएम ने कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि गलत रिपोर्ट लगाने या शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालय में मौजूद रहकर फरियादियों की शिकायतें सुनें और गंभीर मामलों का मौके पर जाकर समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों की प्रतिदिन समीक्षा कर उनका तत्काल निस्तारण करने के भी निर्देश दिए।
डीएम सत्येंद्र कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से समाधान ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।











Users Today : 7
Users This Year : 24781
Total Users : 37374
Views Today : 11
Total views : 73540