काशी में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: गौतस्कर से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, गौवंश से भरा कंटेनर जब्त

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

धर्मनगरी काशी में सोमवार को पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर गौतस्कर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। रामनगर थाना क्षेत्र में पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके कब्जे से गौवंश से भरा एक कंटेनर बरामद किया गया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में गौवंश को अवैध रूप से बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस ने विश्व सुंदरी पुल के नीचे हाईवे पर घेराबंदी कर कंटेनर को रोकने का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख तस्कर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल तस्कर की पहचान मोहम्मद एजाज (निवासी बिहार) के रूप में हुई है। उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि कंटेनर से बरामद गौवंश को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और उससे जुड़े तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई