काशी के शिक्षा तंत्र को मिलेगा मेगा बूस्ट! DM सत्येंद्र कुमार का रविवार को औचक निरीक्षण, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की तैयारी तेज

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने रविवार को निर्माणाधीन 100 सीटर बॉयज हॉस्टल, डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) परिसर, बालिका छात्रावास के लघु मरम्मत कार्य तथा डायट को ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में विकसित किए जाने की परियोजनाओं का औचक स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति का जायजा लिया और कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से सभी कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने डायट परिसर में प्रस्तावित मल्टीपरपज ट्रेनिंग हॉल/ऑडिटोरियम सहित अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा की और कहा कि संस्थान को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर उत्कृष्ट प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जाए, जिससे शिक्षक प्रशिक्षण की गुणवत्ता और बेहतर हो सके।

डीएम ने निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी देते हुए अधिकारियों को नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी परियोजनाएं तय समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी कराई जाएं, ताकि वाराणसी का डायट प्रदेश के अग्रणी प्रशिक्षण संस्थानों में शामिल हो सके।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।