बागपत,
जनपद बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित सिद्धपीठ श्री शनि धाम एवं श्री खाटू श्याम मंदिर का वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्री खाटू श्याम एवं श्री शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
वार्षिकोत्सव का आयोजन वृंदावन के पूज्य स्वदेश स्वरूप जी महाराज के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना से हुई। मंदिर में आचार्य पंडित मनोहर लाल जी निबाली वाले, मुख्य पुजारी अनिल जी तथा अवधेश द्विवेदी जी क्यामपुर वालों ने धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराये। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री खाटू श्याम एवं श्री शनिदेव के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
वार्षिकोत्सव का मुख्य आकर्षण भगवान श्री खाटू श्याम जी की भव्य रथ यात्रा रही। सुसज्जित रथ में विराजमान बाबा श्याम की शोभायात्रा टटीरी नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए नृत्य करते चले, जबकि नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।
शोभायात्रा के उपरांत मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भजनों की मधुर प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर वृंदावन से पधारे स्वदेश जी महाराज, मंदिर अध्यक्ष प्रवीण गोयल, सचिव अंकुर पंडित, समाजसेवी संजीव शर्मा, प्रमोद चेयरमैन, पंडित मनोहर लाल, पुजारी अनिल, उपाध्यक्ष विनोद गोयल, कोषाध्यक्ष नितिन मानव, राजीव गोयल, मास्टर हरिओम, राजीव गोयल सभासद, मनोज मित्तल, मितलेश राजपूत, बागपत से नंदलाल डोगरा, लवी जैन, विनोद गुप्ता, अमित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।











Users Today : 15
Users This Year : 24854
Total Users : 37447
Views Today : 18
Total views : 73650