मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स की अर्द्धवार्षिक सभा सह वरिष्ठ व्यवसायी सम्मान समारोह स्थानीय वी.के. गार्डन, बंजरिया पंडाल में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नितिन त्रिपाठी, न्यायाधीश सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

चैंबर के अध्यक्ष महेश सिन्हा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि आगामी पाँच महीनों में व्यापारी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस-व्यवसायी संवाद, चैंबर भवन के निर्माण की दिशा में सार्थक पहल तथा त्योहारी मौसम में शहर की व्यापारिक गतिविधियों को सुचारु एवं सुविधाजनक बनाने के लिए प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा।
इसके उपरांत महासचिव आलोक कुमार ने पिछले छह माह का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा कोषाध्यक्ष अनिल बोहरा ने आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा सभा के समक्ष रखा।
कार्यक्रम में 50 से 100 वर्षों से व्यापारिक सेवा दे रहे प्रतिष्ठानों मेसर्स गोवर्धन साह, प्रभात स्टोर, अमीर लाल विष्णु प्रसाद, संजय हार्डवेयर एवं किशुन राम को वरिष्ठ व्यवसायी सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर चैंबर के चार नए सदस्यों ड्रग इंटरनेशनल, शुभ लाभ कॉर्पोरेशन, भारत स्टील एंड ग्लास तथा माउंट लिट्रा स्कूल को सदस्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि न्यायाधीश नितिन त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि छोटे और बड़े व्यापारिक विवादों का समाधान अदालत जाने से पहले मध्यस्थता, संवाद और आपसी सहमति से संभव है। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता एवं मध्यस्थता प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने चेक बाउंस से संबंधित कानूनी प्रावधानों, समय पर उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों तथा व्यापारियों के अधिकारों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी भी कानूनी मामले में सही सलाह लेना अत्यंत आवश्यक है तथा अधूरी जानकारी के आधार पर किसी के बहकावे में आने से बचना चाहिए। ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का नियमित आयोजन किए जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स की इस पहल की सराहना की।
सभा में निर्वर्तमान अध्यक्ष अंगद सिंह, उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, सुरेश चंद्र, उप सचिव विनय देवकुलियार, पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र जालान, सुधीर अग्रवाल, अनुपम जायसवाल, संजय जायसवाल, डॉ. विवेक गौरव, संयोजक मनीष कुमार, कार्यकारिणी सदस्य अरविंद सर्राफ, चंदू मिश्रा, डॉ. कमलेश कुमार, मेहुल लाल, सुधांशु रंजन, अनिल अग्रवाल, हेमंत कुमार, सुनील कुमार श्रीवास्तव, पूर्व महासचिव अभिमन्यु कुमार, रवि केजरीवाल सहित बलुआ व्यवसायी संघ, हिंदी बाजार व्यवसाय संघ, जानपुल व्यवसायी संघ, पेट्रोलियम एसोसिएशन, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, स्वर्णकार संघ, प्लाईवुड एसोसिएशन, केसरिया चैंबर, सुगौली चैंबर, रामगढ़वा चैंबर, अरेराज चैंबर, घोड़ासहन चैंबर के प्रतिनिधियों एवं शहर के अग्रणी व्यवसायी कृष्णा कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व अध्यक्ष, एवं कार्यक्रम संयोजक रवि कृष्ण लोहिया ने किया।
धन्यवाद ज्ञापन महासचिव आलोक कुमार ने प्रस्तुत किया। तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ सभा स्थगित किया गया
रिपोर्ट – अमरजीत सिंह









Users Today : 6
Users This Year : 24780
Total Users : 37373
Views Today : 10
Total views : 73539