चन्दौली इलिया
क्षेत्र के ग्राम पंचायत अलीपुर भगड़ा से हिनौती संपर्क मार्ग से सटे रास्ते की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है।
लगभग डेढ़ से दो किलोमीटर लंबा यह संपर्क मार्ग गड्ढों से भरसात और निर्माण की बाट जोह रहा है। बरसात शुरू होते ही सड़क पर बने गहरे गड्ढे और उखड़े खड्डों में आवागमन को बेदद कठिन बना दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि इसी मार्ग से होकर लोग थाना, ब्लॉक मुख्यालय तथा आसपास के गांव तक पहुंचते हैं लेकिन बारिश के दौरान सड़क की हालत इतनी खराब हो जाती है।
कि दो पहिया वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।
मौके पर मौजूद ग्रामीण …….सहित अन्य लोगों ने जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
उनका कहना है कि ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, विधायक और सांसद किसी ने भी इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण या मरम्मत की पहल नहीं की।
ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि बरसात के मौसम को देखते हुए इस संपर्क मार्ग का शीघ्र निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही कठिनाइयों से राहत मिल सके।









Users Today : 6
Users This Year : 24780
Total Users : 37373
Views Today : 7
Total views : 73536