चहनिया (चंदौली)
बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां कस्बा में तीन दिन पूर्व अजय गुप्ता व विजय गुप्ता के थोक किराना व्यवसायी के दुकान में भीषण आग लगने व सड़क दुघर्टना में जिंदगी व मौत के बीच जूझ रहे विजय गुप्ता के घटना की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को राज्य सभा सदस्य साधना सिंह परिजनों से मिलकर हाल जाना । व जिला अधिकारी से वार्ता कर जल्द से जल्द सहयोग का आश्वशन दिया ।
खंडवारी गांव निवासी के अजय गुप्ता एवं विजय गुप्ता की चहनियां कस्बा में किराना की थोक दुकान है । मंगलवार की रात में भीषण अग्निकांड से नकदी समेत लाखों का नुकसान हो गया। अग्निकांड की सूचना पर पीडीडीयू नगर से अपनी बहन के साथ बाइक से आ रहे विजय गुप्ता सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गया ।
फिलहाल उसका इलाज वाराणसी स्थित निजी हास्पिटल में चल रहा है । जिसकी खबर पाते हैं राज्यसभा सदस्य साधना सिंह पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर परिवार का हाल जानते हुए आर्थिक मदद की एवं सरकारी मदद के लिए जिलाअधिकारी से फोन पर वार्ता कर पीड़ित परिवार का ढांढस बंधाया ।
इस दौरान भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा, अतुल कुमार सिंह प्रिंस,आनंद सिंह,अतुल सिंह,गोपाल गुप्ता डा,अजय सिंह, शिवलाल जायसवाल, राघवेन्द्र सिंह, राकेश जायसवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, अनिल गुप्ता,विनित गुप्ता, मनोज यादव आदि लोग मौजूद रहे ।











Users Today : 9
Users This Year : 24727
Total Users : 37320
Views Today : 20
Total views : 73458