सकलडीहा
विकास खंड के तेनुवट गांव निवासी हरिशंकर नारायण यादव के पुत्र हरवंश नारायण यादव ने नीट 2026 की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 8527 रैंक प्राप्त किया है।
नीट की परीक्षा में चयन होने पर जिलेवासियों में हर्ष है।
हरवंश यादव की इस शानदार उपलब्धि से उनके पिता हरिशंकर नारायण यादव, ग्राम प्रधान प्रकाश यादव,दादा राम लखन यादव सहित पूरे परिवार और गाँव में खुशी का माहौल है।
हरवंश यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा राम लखन यादव सहित अपने परिवार और शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा निरंतर परिश्रम को दिया है।
इनका एक भाई एमबीबीएस और बीटे की तैयारी में जुटे है।







