वाराणसी
लोहता थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटवा छितौनी गांव में सुबह 7:00 बजे राहुल उपाध्याय पुत्र प्रमोद उपाध्याय निवासी सिरसा थाना लोहता छोटे बच्चों को स्कूल से छोड़कर वापस घर लौट रहा था बीच रास्ते छितौनी में अचानक कुत्ता बीच में आ जाने के कारण राहुल उपाध्याय ने कुत्तों को बचाने के लिए एका एक ब्रेक मारा गाड़ी हीरो होंडा स्प्लेंडर अचानक स्लिप खाकर बिजली केखंभे से जा टकराया अचानक सर फट जाने के कारण गंभीर चोटे आई ।
मौके घटना स्थल पर राहुल उपाध्याय की मौत हो गई टक्कर इतना जोरदार थी कि गांव के अगल-बगल के लोग इकट्ठा हो गए इस घटना की सूचना तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को दी गई और पुलिस मौके घटना स्थल पर पहुंची और लोहता थाना अध्यक्ष कोटवा चौकी इंचार्ज चार्ज मौके पर पहुंचे और लाश को पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।







