चन्दौली डीडीयू नगर
किसान न्याय मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल जिला अधिकारी चंदौली से मिलकर नियमताबाद ब्लॉक के कुरैनी गांव सभा में रेल प्रशासन द्वारा पानी के निकासी का रास्ता बंद किए जाने के बावत ज्ञापन देकर मांग किया कि लगभग 15 गांव के पानी के निकासी इसी रास्ते से होती है
जिसमें प्रमुख रूप से गांव सभा हुजउहा, मन्ना पुर, खजूर गांव, संगीत अली, आदि गांव का पानी इसी रास्ते से निकलकर चंधाशी कोल मंडी से होते हुए गंगा में चला जाता है। रेल प्रशासन ने पानी निकासी वाला नाला बंद कर दिया क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति आ जाएगी और किसनों की फसल डूब जाएगी
इस संबंध में जिला अधिकारी द्वारा टेलीफोन से उप जिलाधिकारी बिलारी ही राजीव सक्सेना को निर्देशित किया कि किसानों से मिलकर उनके समस्या का समाधान करें और किसानों से ही कहा कि एसडीएम साहब से मिलकर अपनी समस्या का समाधान कर लें अगर कोई अर्चन आती है तो मुझे बताएं
इस अवसर पर एडवोकेट महेंद्र प्रसाद, शमीम अहमद मिल्की, इंद्रजीत शर्मा, शेख अब्दुल्ला, शशिकांत चौहान, सुशील यादव, कृष्णकांत यादव, इंद्र कुमार, जय हिंदू, छबि चंद्र, सोनू पासवान आदि लोगों उपस्थित थे।







