चन्दौली कमालपुर
सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने विधानसभा सैयदराजा में लगातार कई दिनों से बिजली की समस्या को देखते हुए बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक किया।उन्होंने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से बिजली की लो वोल्टेज व ट्रिपिंग को बंद करने का निर्देश दिया। ताकि आम जनमानस को इस उमस भरी गर्मी व किसानों को सिंचाई व्यवस्था में सहूलियत मिल सके।
इस समय किसानों के खेती का स्वर्णिम समय चल रहा है।किसानों की सिंचाई व्यवस्था ट्यूबेल सहित अन्य संसाधनों से खेती कार्य होता है।जबकि बिजली की लो वोल्टेज व ट्रिपिंग के चलते मोटर नहीं चलने से सिंचाई कार्य बाधित हो रहे है।
उपभोक्ताओं को इस उमस भरी गर्मी में बिजली के अभाव में तमाम दिक्कत झेलनी पड़ रही है। शिकायत के बाद भी बिजली विभाग समस्या से उपभोक्ताओं को निजात नहीं दे पा रही है।विभाग रात के समय रोस्टर व अन्य तकनीकी कारणों से बिजली आपूर्ति बंद कर दे रही है।
इस उपभोक्ताओं को रात के समय बिजली के अभाव में तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की समस्या को देखते हुए सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठकर बिजली की लो वोल्टेज व ट्रिपिंग व रात की कटौती पर रोक लगाने का निर्देश दिया।
इससे आमजनमानस को बिजली समस्या से निजात मिल सके। ताकि उपभोक्ताओं सहित किसानों की सिंचाई व्यवस्था सही हो सके।
इस मौके पर शम्भू कुमार एमडी विद्युत वाराणसी,प्रवेश कुमार चीफ विद्युत चन्दौली वाराणसी, जसमीर सिंह अधीक्षण अभियंता चन्दौली, नरेश कुमार अधिशासी अभियंता सकलडीहा आदि रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी







