सकलडीहा
सकलडीहा तहसील में गुरुवार को आकांक्षा सिंह ने उप जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण किया। वह सकलडीहा की पहली महिला उपजिलाधिकारी हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाया जाएगा। लम्बित वादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा।
बीते दिनों प्रदेश में बड़े पैमाने पर पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण हुए थे।
सकलडीहा में तैनात एसडीएम कुंदन राज कपूर का वाराणसी तबादला हो गया है। प्रयागराज में तैनात आकांक्षा सिंह को चंदौली भेजा गया था। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर सकलडीहा तहसील में तैनात किया गया है।
आकांक्षा सिंह 2020 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं। मूल रूप से जौनपुर जिले की निवासी हैं। उन्होंने चित्रकूट में प्रशिक्षण प्राप्त किया था। इसके बाद उनकी एक वर्ष वाराणसी में और ढाई वर्ष प्रयागराज की तीन तहसीलों – कुराव, करछना और हंडिया में तैनाती रही।
पदभार ग्रहण करने के बाद आकांक्षा सिंह ने कहा कि फरियादियों को बार-बार तहसील न आना पड़े, इसके लिए राजस्व के पुराने मामलों का तेजी से निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए एक टीम गठित कर मौके पर ही मामलों को निपटाया जाएगा और अभियान चलाकर कार्य किया जाएगा। अंत में तहसील का मुआयना कर अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर तहसीलदार अनुराग सिंह, नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद, दिनेश चंद्र शुक्ला,राजस्व निरीक्षक अखिलेश मिश्रा,सुनील मिश्रा लेखपाल आलोक पांडेय,अरूण अवस्थी,राकेश सिंह,विनय सिंह सहित अन्य रहे।







