दिल्ली हाई कोर्ट ने यह टिप्पणी 19 दिन से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए की।
कोर्ट ने सरकार से कहा कि सोनम वांगचुक की सेहत पर नज़र रखी जाए। रोज़ाना सरकारी डॉक्टरो की ओर से उनके स्वास्थ्य की जांच की जाए
सरकार की ओर से सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि रोजाना सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की एक्सपर्ट/डॉक्टरो द्वारा जांच की जा रही है। डॉक्टरों की राय के आधार पर उनके जीवन रक्षा के लिए भी जो करना ज़रूरी होगी, वो सरकार करेगी।







