दिनांक 14.07.2026 की रात्रि में थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नथईपुर से डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि लगभग 13 वर्षीय एक मंदबुद्धि बालिका रास्ता भटक गई है। सूचना पर पीआरवी-6139 पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा बालिका को सुरक्षित थाना फूलपुर लाकर महिला हेल्प डेस्क पर महिला पुलिस की निगरानी में रखा गया। बालिका से नाम-पता पूछने का प्रयास किया गया, किन्तु वह अपनी पहचान बताने में असमर्थ रही।
इसके उपरांत बालिका का फोटो सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया गया। प्रयासों के परिणामस्वरूप बालिका की पहचान सारिका पुत्री राधेश्याम, निवासी ग्राम बरही नेवादा, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी के रूप में हुई। सूचना मिलने पर उसके परिजन थाना फूलपुर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि सारिका मंदबुद्धि होने के कारण बिना बताए घर से निकल गई थी और रास्ता भटककर नथईपुर क्षेत्र में पहुंच गई थी, जिसकी वे काफी देर से तलाश कर रहे थे।
आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर बालिका को उसके दादा बाबूराम पुत्र स्व. खरपत्तू सोनकर, निवासी ग्राम बरही नेवादा, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी के सकुशल सुपुर्द किया गया। बालिका को सकुशल पाकर परिजनों ने फूलपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
सुपुर्दकर्ता पुलिस टीम
1. व0उ0नि0 विनोद कुमार त्रिपाठी, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. म0उ0नि0 अनुराधा मौर्या, प्रभारी मिशन शक्ति केन्द्र, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. म0का0 चन्दा, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. रि0म0का0 पायल सिंह, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।











Users Today : 29
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today : 107
Total views : 73438