डीडीयू नगर
विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए किसानों की उपजाऊ जमीन के अधिग्रहण के विरोध में किसान न्याय मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल रविवार को चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से मांग की कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए यह मुद्दा लोकसभा में नियम 377 के तहत जोरदार ढंग से उठाया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को ज्ञापन सौंपा।
किसान न्याय मोर्चा के प्रदेश संयोजक महेंद्र प्रसाद एड ने कहा कि विंध्य एक्सप्रेसवे के नाम पर बड़े पैमाने पर किसानों की उपजाऊ जमीन ली जा रही है, जिससे हजारों किसान बेघर और बेरोजगार हो जाएंगे। सांसद वीरेंद्र सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि किसानों की इस लड़ाई को वह 20 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र में लोकसभा में नियम 377 के तहत उठाएंगे।
इन्होंने कहा कि किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश संयोजक महेंद्र प्रसाद एड ने कहा कि किसान न्याय मोर्चा विंध्य एक्सप्रेसवे के खिलाफ अपनी लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ेगा। जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलता और उनकी उपजाऊ जमीन नहीं बचती,आंदोलन जारी रहेगा।
इस मौके पर किसान न्याय मोर्चा के प्रदेश महासचिव इंद्रजीत शर्मा, उपाध्यक्ष शमीम अहमद मिल्की, सुशील कुमार, घनश्याम शर्मा और राजकुमार जायसवाल मौजूद रहे।











Users Today : 2
Users This Year : 24720
Total Users : 37313
Views Today : 2
Total views : 73440