रोहनिया ग्रामीण क्षेत्र के मोहनसराय, राजातालाब कचनार,शाहावाबाद,बीकापुर, जगतपुर रोहनिया गंगापुर,बैरवन, अखरी, खनाव,अमरा,बच्छाव,करसडा, काशीपुर,जागर देवपुर, भवानीपुर, शाहंशाहपुर,जख्खिनी,मरुई इत्यादि गांवों में स्थापित पंडालो में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन क्षेत्र के चिन्हित तालाबों में श्रद्धालुओं द्वारा डीजे बाजा के भक्ति गीतों के धुन पर नाचते गाते अबीर गुलाल उड़ाते हुए
बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया गया। इसके अलावा दशहरा पर क्षेत्र में आयोजित दसमी मेला में रावण का पुतला दहन किया गया। जिसके दौरान मेला में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके दौरान राजा तालाब तथा रोहनिया पुलिस प्रशासन के देख रेख में मूर्ति विसर्जन तथा दशमी मेला शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न हुआ।







