चहनियां/चंदौली नवरात्रि के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय रमौली में जगत जननी मां दुर्गा के नौ रूपों की झांकी, डांडिया और गरबा नृत्य का प्रदर्शन किया गया । जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़- चढ़कर प्रतिभाग किया ।
प्राथमिक विद्यालय की सौम्या मौर्य ,श्रद्धा सेठ ,खुशी कुमारी, अदिति मौर्य, साक्षी विश्वकर्मा ,उजाला ,मैरी, अनुष्का,श्रेया कुमारी ,सचिन विश्वकर्मा आदि ने मां दुर्गा के नौ रूपों और महिषासुर के रूप मेंअभिनय किया ।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक प्रवीण सिंह ने कहा कि इससे बच्चों को धर्म एवं संस्कृति के प्रति प्रेम का विकास हमलोग करते है । आने वाली पीढ़ी इस परंपरा का और अच्छे से निर्वहन कर सके ।
इस दौरान सुभाष चंद्र गुप्ता, सहायक अध्यापक संजय सिंह,ओम प्रकाश,बसंत विश्वकर्मा ,श्रीमती प्रियंका सिंह, गणेश चौरसिया, शीला देवी,आंगनबाड़ी कार्यकत्री,सभी भोजन माताएं,ग्रामीणों ने उपस्थित होकर झांकी को देखकर लोगों ने बहुत सराहना की ।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी








