चन्दौली डीडीयू नगर
क्षेत्र के ग्राम करवत के पास मंगलवार को बाइक और छोटी ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर में दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटी ट्रॉली चालक निजामुद्दीन पुत्र स्वर्गीय पीर मोहम्मद निवासी दुल्हीपुर पोखरा थाना मुगलसराय जनपद चंदौली को बाइक सवार महेंद्र यादव पुत्र भाईलाल यादव निवासी कैथापुर थाना मुगलसराय जनपद चंदौली ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पक्षों को चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। प्रारंभिक उपचार के लिए दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल चंदौली रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही दुल्हीपुर चौकी प्रभारी संजय कुमार एवं कांस्टेबल बाल कृष्ण मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने घायलों के हालात की जानकारी ली तथा आवश्यक कार्रवाई में जुट गए।
पुलिस द्वारा घटना के संबंध में जानकारी एकत्र कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि हादसे में ट्रॉली चालक निजामुद्दीन को अधिक गंभीर चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में दोनों घायलों का उपचार जारी











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437