सकलडीहा,
सकलडीहा सैदपुर निर्माणाधीन राजमार्ग पर बड़ी गाड़ियों के आवागमन रोकने के लिए बुधवार को व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल डीएम और एसपी आकाश पटेल से मिलकर भारी वाहनों को लेकर समस्या से अवगत कराया।
उच्चाधिकारियो के निर्देश पर गुरूवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर और सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा पुलिस फोर्स के साथ बैरियर स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान बलुआ एसओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जनहित को लेकर किसी प्रकार की लारवाही क्षम्य नहीं होने की बात कही।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सकलडीहा से सैदपुर राजमार्ग अभी निर्माणाधीन है। इसपर बड़ी गाड़ियों का आवागमन होने से कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इसे देखते हुए जनहित में निर्माणाधीन राजमार्ग पर बड़ी गाडियों का आवागमन बंद किया जाए। कहा कि कुछ दिनों पूर्व व्यापार मण्डल ने पत्रक देकर बैरियर लगाने की मांग प्रशासन से किया था।
जनहित को देखते प्रशासन ने बैरियर लगा दिया गया था। लेकिन कुछ लोगों ने अपने लाभ के कारण पुनः उसपर आवागमन चालू कराना चाहते हैं। व्यापारियों ने डीएम एसपी से मिलकर निर्माण कार्य पूरा होने तक बैरियर नहीं हटाये जाने की मांग किया था।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसडीएम और सीओ पुलिस टीम के साथ बैरियर स्थल का निरीक्षण किया। हर हाल में उच्चाधिकारियों के निर्देशों का सख्ती से पालन कराये जाने का निर्देश दिया। चेताया कि किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं हेागा।
इस मौके पर सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा,नायब तहसीलदार दिनेश चन्द्र शुक्ल,बलुआ एसओ अरूण सिंह सहित अन्य अधिकारी रहे।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438