सकलडीहा, सकलडीहा अलीनगर तिराहे से लेकर आंबेडकर प्रतिमा तक बिजली की हाईटेंशन तार लटक रही है। इसके अलावा ब्लॉक रोड और सकलडीहा कस्बा के सांईबाबा मंदिर के समीप बिजली की केबिल तार खंभा के अभाव में लटक रही है। जिसके कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। जबकि हाइवे निर्माण के लिये जेसीबी से खोदाई के दौरान बिजली आपूर्ति को घंटों बंद करना पड़ता है। समस्या से निजात नही मिलने पर ग्रामीणों में रोष है।
सकलडीहा तहसील प्रशासन की लाख कवायद के बाद भी सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर लटकती तार और ट्रांसफार्मर व खंभा सिफ्टिंग की समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय और सकलडीहा कस्बा के सांई मंदिर के समीप पोल के अभाव में बिजली केबिल की तार लटक रहा है। आरोप है कि अंधेरा होने के कारण लटकता बिजली केबिल तार आने जाने वाले पैदल राहगीर से लेकर बाइक सवार को दिखा
वही तहसील प्रशासन की ओर से सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर ट्रांसफार्मर सिफ्टिंग के लिये भूमि उपलब्ध नहीं कराये जाने के कारण हाईटेंशन तार के कारण घंटों बिजली आपूर्ति बंद करना पड़ता है। बार बार ग्रामीणों और व्यापारियों की शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से कस्बावासियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन निरीह व्यापारियों को अवैध अतिक्रमण के नाम पर डराती धमकाती है। लेकिन महीनों बाद भी ट्रांसफार्मर सिफ्टिंग की समस्या से निजात नहीं दिला पारही है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459