मिर्जापुर।
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब मिर्जापुर एलीट द्वारा समाज सेवा की एक सराहनीय पहल की गई। क्लब के सदस्यों ने तेलिया गुंज क्षेत्र में श्रमिक भाइयों के बीच 100 गमछा एवं बिस्कुट का वितरण कर उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष रुचि अग्रवाल एवं सचिव वीना खंडेलवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने श्रमिकों के योगदान को समाज की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनके अथक परिश्रम से ही देश की प्रगति संभव है।
कार्यक्रम में क्लब के सक्रिय सदस्य आनंद गुप्ता, संजय केशरी, विष्णु खंडेलवाल, महेश केशरवानी, हरि नारायण सिंह एवं अर्पिता सिंह भी उपस्थित रहे और वितरण कार्य में उत्साहपूर्वक सहयोग किया।
रोटरी क्लब मिर्जापुर एलीट भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करता रहेगा।











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459