रोहनिया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वामी श्रद्धानंद इंटरमीडिएट कॉलेज गोविंदपुर रोहनिया में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष होने पर सामूहिक वंदे मातरम का गायन किया गया। जिसमें 1500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए जिला संयोजक राजमंगल सिंह ने कहा कि वंदे मातरम मात्र एक गीत ही नहीं भारत की चेतना का एक मंत्र है।

डेढ़ सौ वर्ष पूर्व जब बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने इसकी रचना की थी तब शायद किसी ने यह नहीं सोचा था कि यह शब्द भारतीय स्वाधीनता संग्राम की प्राण वायु बन जाएंगे यह अभियान विद्यार्थी परिषद के द्वारा पूरे भारतवर्ष के विद्यालयों महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय में चलाया जा रहा है।इस दौरान शिवम पांडेय, राजकुमार शर्मा, रजनीश तिवारी सहित छात्र-छात्राएं एवं अध्यापक गण उपस्थित रहे।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438