Rotary Club Banaras Shine एवं Rotaract Club of Panini Kanya Mahavidyalaya के संयुक्त तत्वावधान में वाराणसी स्थित Ramkatora Kund के पुनरुद्धार के उद्देश्य से एक विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
इस अभियान के दौरान क्लब के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने कुंड परिसर की गहन सफाई की। कुंड के जल से प्लास्टिक की थैलियों एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाया गया तथा सीढ़ियों पर जमा गंदगी और मलबे को साफ कर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ऐतिहासिक धरोहर के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोटेरियन डॉ. अशुतोष अग्रवाल (डीजी), रोटेरियन माही भान (डीआरआर), रोटेरियन पुनीत कपूर, रोटेरियन नेहा एस अरोड़ा, रोटेरियन रविश गुप्ता, रोटेरियन विवेक मेहरा, रोटेरियन गौतम अरोड़ा, रोटेरियन शुभम अग्रवाल, रोटेरियन शुभम जालान तथा रोटेरियन धीरज कालवानी की उपस्थिति रही।

सफाई अभियान के उपरांत टीम द्वारा Panini Kanya Mahavidyalaya के कॉन्फ्रेंस हॉल में रोटरैक्ट क्लब का आधिकारिक क्लब विज़िट (ओसीवी) आयोजित किया गया। इस अवसर पर रोटेरियन निशु कपूर, रोटेरियन गौतम अरोड़ा, रोटेरियन शुभम अरोड़ा, रोटेरियन करण किशनानी, रोटेरियन संतोष डोडवानी, रोटेरियन विजय पेशवानी, रोटेरियन चांदनी पेशवानी, रोटेरियन श्रद्धा अग्निहोत्री, रोटेरियन निशा सिंह, रोटेरियन पूजा विवेक सिंह, रोटेरियन रविश गुप्ता, रोटेरियन सुम्मी गुप्ता, रोटेरियन गिरीश रूपानी, रोटेरियन रचना लाखमानी, रोटेरियन तुलिका अग्रवाल, रोटेरियन रेनू जायसवाल, रोटेरियन विवेक मेहरा, रोटेरियन शुभम जालान, रोटेरियन पुनीत कपूर तथा रोटेरियन नेहा एस अरोड़ा उपस्थित रहे।
इस सफल आयोजन के माध्यम से रोटरी एवं रोटरैक्ट क्लब ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया।











Users Today : 3
Users This Year : 24731
Total Users : 37324
Views Today : 6
Total views : 73465